समय माई का स्थान

समय माई का स्थान

श्री माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन के परिसर में नव निर्मित यात्री निवास के पीछे समय माई का एक काफी प्राचीन स्थान है। वहाँ एक वृक्ष के नीचे मंदिर बनाकर देवी का स्थान विशिष्ठ बना दिया गया है। समय माता का उल्लेख किसी शास्त्र प्रसिद्ध देवी के रूप में नहीं मिलता है। यह लोकदेवी है। थारूओं के प्रभाव क्षेत्र में अनेक स्थानों पर विभिन्न जनपदों में इनके स्थान मिलते हैं जहाँ लोकजन बड़ी श्रद्धा से पूर्जा-अर्चना करते हैं।

देवीपाटन में इस स्थान का एक और प्रसंग में महत्वपूर्ण स्थान है। चैत्र शुक्ल पंचमी को जब दाङ्ग चौधरा नेपाल से पात्र देवता के साथ पीर रत्ननाय जी की सवारी आती है तब यात्रा में सम्मिलित योगेश्वरों और पात्र देवता का मंदिर की ओर से प्रथम स्वागत यहीं होता है।

समय माँ के इस प्राचीन स्थान को गोरक्षपीठाधीश्वर के प्रेरणा से वर्तमान महंत श्री मिथिलेश नाथ योगी जी ने समय माँ का मन्दिर बनवाया जो श्रधालुओं के आस्था का केन्द्र है।