बाल देवी

बाल देवी

पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन इस क्षेत्र के लोगों के लिए बच्चों के मुण्डन संस्कार का एक प्रधान केन्द्र है। माई के भक्त परिवारों के लोग सैकड़ों वर्षों से इस शक्तिपीठ पर अपने बच्चों का मुण्डनसंस्कार सम्पन्न कराकर उनके आयुष्य और मंगल की कामना करते हैं। मुण्डन संस्कार के अलावा भी तमाम लोग मनौती के अनुसार यहां अपना मुण्डन कराते हैं। मुण्डन संस्कार के अलावा भी तमाम लोग मनौती के अनुसार यहां अपना मुण्डन कराते हैं।

मंदिर के अन्दर परिक्रमा मार्ग में माँ दुर्गा की नव आकृतियों के साथ ही बाल देवी की भी परम्परागत प्रतिमा स्थापित है। मुण्डन संस्कार बाल देवी को साक्षी मानकर मंदिर के पीछे निर्धारित स्थान पर सम्पन्न होता है। इसके लिए प्रशस्त तिथियों पर यहाँ काफी भीड़ होती है तथा परम्परागत वाद्यों की ध्वनि के बीच मंगल गीतों से परिसर गूंजने लगता है।